विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट मर्चेन्ट्स एसोसिएशन ने किया वरिष्ठों का सम्मान

उज्जैन। विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट मर्चेन्ट्स एसोसिएशन द्वारा दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रारंभ में सिद्धी विनायक गणेश मंदिर पर अन्नकूट एवं आरती की गई। सचिव अशोक राजवानी ने बताया कि दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र माहेश्वरी ने की। मुख्य अतिथि मार्केट के वरिष्ठ व्यापारी शांतिलाल जैन, रामविलास गुप्ता, राजेश माहेश्वरी, आलोक अग्रवाल, पंकज चौरषिया थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कार्यक्रम में वरिष्ठ कपड़ा व्यवसायी मदनलाल रूणवाल, महेशकिशोर खण्डेलवाल एवं वरिष्ठ दलाल गिरीश बिलाला (जैन), अमीतेश ड्डडा का सम्मान किया गया। अतिथि परिचय अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र माहेश्वरी ने दिया। अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष राजेशकुमार जैन, कोषाध्यक्ष सौरभ कोचर, सह-सचिव राजेन्द्र पगारिया, संचालक मनीष चौधरी, शरद कोठारी, राहुल सोगानी, कमलकुमार चाणोदिया, राकेश काकाणी, पवन अग्रवाल ने किया। संचालन राहुल सोगानी एवं राजेन्द्र पगारिया ने किया। आभार सचिव अशोक राजवानी ने माना।
श्री वल्लभ आनंद क्लब ने मनाया मिलन समारोह

उज्जैन। श्री वल्लभ आनंद क्लब द्वारा दीपावली मिलन समारोह मनाया गया। संयोजिका मधु गुप्ता एवं राजेंद्र गुप्ता ने सदस्यों का स्वागत किया। सदस्य रश्मि श्रीवास्तव, अरुन्धती पेंढारकर, सुमन जैन, ललित नागर, प्रीति जोशी, सुषमा अग्रवाल मौजूद थे। वरिष्ठ साहित्यकार उमा बाजपेई अतिथि थीं। सुमन जैन ने नदी और नारी विषय पर कविता एवं अनामिका दीपक सोनी ने गीतों की प्रस्तुति दी।
अन्नकूट महोत्सव में प्रतिभाओं और वरिष्ठों का सम्मान किया

उज्जैन। श्री महर्षि गौतम गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज उर्दूपुरा ने अन्नकूट महोत्सव गौतम पैलेस में मनाया। आयोजन में वरिष्ठ समाजजनों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया, जिसने समाज की एकता और उत्साह को प्रदर्शित किया।
अध्यक्ष पं. विजय शर्मा ने बताया सर्वप्रथम श्री बालाजी महाराज को अन्नकूट का भोग लगाकर, ढोल-धमाकों के साथ महाआरती की गई। मंचीय कार्यक्रम में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों सहित अन्य क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। अन्नकूट का आयोजन करने वाले मनोहर उपाध्याय और शशि जोशी तथा आगामी वर्ष अन्नकूट कराने वाले शैलेंद्र जोशी का अभिनंदन किया गया। विशिष्ट सम्मान पं. जस्सू गुरु, राजेश शर्मा सर आदि का किया। मुख्य अतिथि पं. बुद्धि प्रकाश शास्त्री, गोपाल जोशी, मुकेश व्यास, योगेश तिवारी सहित न्यास कार्यकारिणी के सदस्य विशाल मंडलोई, नीलेश शर्मा, ओम शर्मा, शिव मंगल तिवारी, संगीता शर्मा आदि ने सभी का सम्मान किया। संचालन मुकेश बटवाल ने किया और आभार जीवन तिवारी ने माना।
चौहान अध्यक्ष और ठाकुर सचिव बने

उज्जैन। श्री महाकाल प्रॉपर्टी ब्रोकर एसोसिऐशन का अध्यक्ष जीतेंन्द्रसिंह चौहान तथा सचिव शैलेन्द्रसिंह ठाकुर चुने गए। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर हरदयालसिंह एडवोकेट, शहर अध्यक्ष-अभिषेकसिंह बैस आदि ने स्वागत किया। एसोसिएशन के लगभग 700 सदस्य हैं।









