Notice: Undefined variable: _SESSION in /home/u937512882/domains/avnews.in/public_html/index.php on line 1
विक्रमोत्सव: राम-शिव पर कथा सुनाएंगे कुमार विश्वास…
Monday, October 2, 2023
Homeउज्जैन समाचारविक्रमोत्सव: राम-शिव पर कथा सुनाएंगे कुमार विश्वास…

विक्रमोत्सव: राम-शिव पर कथा सुनाएंगे कुमार विश्वास…

विक्रमोत्सव: राम-शिव पर कथा सुनाएंगे कुमार विश्वास…

तीन दिन का आयोजन कालिदास अकादमी में,

सभी के लिए नि:शुल्क प्रवेश, पहले आओ-पहले स्थान पाओ…

अक्षरविश्व प्रतिनिधि .उज्जैन।शिवज्योति अर्पणम् के साथ ही उज्जैन में 33 दिवसीय विक्रमोत्सव प्रारंभ हो गया है। आने वाले दिनों में अलग-अलग तारीखों में विभिन्न कार्यक्रम विक्रमोत्सव में किए जाएंगे। इसकी क्रम में 21 फरवरी से कवि कुमार विश्वास राम-शिव प्रसंग पर कथा सुनाएंगे। कालिदास अकादमी में आयोजित यह कार्यक्रम पूर्णत: नि:शुल्क है और इसमें पहले आओ-पहले स्थान पाओ की व्यवस्था होगी।

उज्जैन में 33 दिवसीय विक्रमोत्सव होगा। इसमें अलग-अलग तारीखों में 26 विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक कार्यक्रम होंगे। कवि कुमार विश्वास रामकथा सुनाएंगे। गायक शान फिल्मी लोकप्रिय गीत सुनाएंगे। भगवान महाकाल के आकर्षक शृंगार के छायाचित्रों की प्रदर्शनी लगेगी। हस्तशिल्प और पुस्तक मेला लगेगा। कवि सम्मेलन, युवा सम्मेलन, वेद सम्मेलन एवं वैदिक घड़ी का लोकार्पण होगा।

कल से कुमार विश्वास की राम कथा

विक्रमोत्सव में 21 से 23 फरवरी तक कालिदास संस्कृत अकादमी में कुमार विश्वास की राम कथा सुनाएंगे। इसमें कवि-लेखक कुमार विश्वास रात 8 बजे से अपने-अपने राम,शंकर के राम और राम के शंकर पर रामकथा प्रस्तुत करने वाले है।

विक्रम कीर्ति मंदिर में नाट्य प्रस्तुतियां

विक्रमोत्सव में 20  से 22फरवरी को नाट्य प्रस्तुतियां होगी। इसमें 20 फरवरी को शहीद भगतसिंह,21 फरवरी को मालवा कीर्ति गाथा,22 फरवरी को वीरांगना भीमाबाई की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम सभी के लिए नि:शुल्क रहेगा। प्रस्तुति शाम 7  बजे से विक्रम कीर्ति मंदिर सभागार में प्रारंभ होगी।

22 मार्च को गौरव दिवस कार्यक्रम

गुड़ी पड़वा, 22 मार्च को उज्जैन का गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सुबह रामघाट पर सूर्योपासना होगी। शाम को पार्श्व गायक शान द्वारा फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी दिन जीवाजी वेधशाला में वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया जाएगा। विक्रम विश्वविद्यालय में दीक्षा समारोह होगा। विक्रम पंचांग का लोकार्पण भी होगा।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर