विक्रमोत्सव कल से, कलश यात्रा से होगा आगाज

संगीतकार प्रीतम बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। विक्रमोत्सव 2026 15फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व से शुरू हो रहा है। महोत्सव का भव्य शुभारंभ सुबह 10 बजे कलश यात्रा के साथ होगा। पहले दिन शाम 7.30 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मशहूर संगीतकार प्रीतम अपनी विशेष प्रस्तुति शिवोऽहम से सुरों की बारिश करेंगे। महाराज विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप इस वर्ष का विक्रमोत्सव पहले से कहीं अधिक विशाल और बहुआयामी होगा।
आयोजन में महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से सहभागिता कर रहे हैं। इस पूरे महोत्सव के दौरान 41 से अधिक विभिन्न गतिविधियों में देश भर के लगभग 4 हजार कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जो उज्जैन की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पटल पर प्रस्तुत करेंगे।
उत्सव के तहत 15 फरवरी से 19 मार्च तक इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में विक्रम व्यापार मेला लगेगा। यहां ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर विशेष छूट और सुविधाएं मिलेंगी। सांस्कृतिक प्रेमियों के लिए 16 से 25 फरवरी तक विक्रम नाट्य समारोह होगा जिसमें राष्ट्रीय नाट्य स्कूल के कलाकारों द्वारा जटायुवधम् व अभिज्ञान शाकुंतलम् जैसे कालजयी नाटकों का मंचन किया जाएगा।









