Advertisement

विमल के दो झोलों में लेकर आया था शराब, डिलेवरी करने से पहले ही इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के पीछे से पकड़ाया

330 क्वार्टर देशी प्लेन शराब और स्कूटी जब्त, इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंदौर रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के पीछे स्कूटी से अवैध शराब की डिलेवरी करने आए इंदौर के तस्कर को नानाखेड़ा पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। उसके कब्जे से देशी प्लेन शराब के 330 क्वार्टर और स्कूटी जब्त की है। दरअसल, नानाखेड़ा पुलिस भ्रमण के दौरान महामृत्युंजय द्वार पर मौजूद थी तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक शख्स स्कूटी पर इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के पीछे खुले मैदान में अवैध शराब लिए खड़ा है जो किसी को देने का इंतजार कर रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचे जहां मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का शख्य खड़ा दिखाई दिया।

इसी दौरान उसे पुलिस को देख भागने की कोशिश भी की लेकिन कानून के रखवालों ने उसे घेराबंदी कर धरदबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम वीरेंद्र पिता जगदीश नामदेव (29) निवासी वैभवनगर, कनाडिया रोड, इंदौर बताया। तलाशी लेने पर स्कूटी पर रखे विमल पान मसाला के दो झालों से कुल देशी प्लेन शराब के 330 क्वार्टर मिले। उसके पास ना तो दस्तावेज था और ना ही लाइसेंस मिला। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर मप्र आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें