Advertisement

विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास

विनेश फोगाट ने ओलंपिक से अयोग्य घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद ही कुश्ती से संन्यास का एलान कर दिया है। विनेश ने एक्स पोस्ट के जरिए यह घोषणा की।

Advertisement

इस बीच, पेरिस ओलंपिक 2024 के 50 किलो भार वर्ग कुश्ती मुकाबले में फाइनल में पहुंचने पर विनेश को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं, इस पर खेल पंचाट यानी कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) का फैसला आज 11.30 बजे होगा।

विनेश ने एक्स पर लिखा- मां, कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना। आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी।

Advertisement

हरियाणा के CM नायब सैनी ने घोषणा की है कि राज्य सरकार विनेश को ओलिंपिक सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी की तरह ही सम्मान-इनाम देगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें