Advertisement

Virat Kohli का नया बिजनेस

मशहूर कलाकार के बंगले में शुरू करेंगे रेस्टोरेंट

Advertisement

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक नया रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी में हैं। इसके लिए उन्होंने दिवंगत एक्टर-सिंगर किशोर कुमार के मुंबई स्थित जुहू वाले बंगले को लीज पर लिया है। विराट एक हाई ग्रेड रेस्टोरेंट शुरू करने जा रहे हैं, इसका काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। कहा जा रहा है कि अगले महीने ये रेस्टोरेंट शुरू जाएगा।

किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने भी इस बात को कन्फर्म करते हुए कहा कि कुछ महीने पहले सुमित (किशोर कुमार और लीना चंदावरकर के बेटे सुमित कुमार) की विराट से मुलाकात हुई थी। इस दौरान बंगले को किराए पर लेने को लेकर दोनों की बातचीत हुई। अब आखिरकार ये बंगला 5 साल के लिए विराट को किराए पर दे दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें