Advertisement

विष्णु वाटिका में इमली तोड़ रहे थे, निगम की टीम ने की जब्त

निगम प्रशासन ने सुबह की कार्रवाई से हलचल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन अंकपात मार्ग स्थित विष्णु वाटिका में बाले बाले इमली तोडऩे का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह निगम की टीम वाटिका में पहुंची तो इमली तोड़ रहे कुछ लोग भाग खड़े हुए। निगम टीम ने इमली जब्त कर अपने कब्जे में ली है।

नगर निगम की टीम को खबर मिली थी कि विष्णु सागर किनारे के इमली पेड़ों से कुछ लोग इमली तोड़ रहे हैं, जबकि निगम द्वारा इनकी नीलामी की जाना चाहिए। इस पर निगम के उपयंत्री आदित्य शर्मा सहित टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पेड़ों से तोड़ी गई इमली जब्त की है। उद्यान विभाग समिति के प्रभारी शिवेंद्र तिवारी ने बताया निगम द्वारा इमली के पेड़ों की नीलामी नहीं की गई है। इसके बाद भी बाले बाले कुछ लोग।पेड़ से इमली तोड़कर ले ना रहे थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें