Sunday, May 28, 2023
HomeमनोरंजनWar 2 में साथ नजर आएंगे Hrithik Roshan और Jr NTR

War 2 में साथ नजर आएंगे Hrithik Roshan और Jr NTR

War 2: साउथ के बेहतरीन एक्टर जूनियर एनटीआर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी एक्टर को बधाई दे रहे हैं। एनटीआर फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक हैं। वहीं ऋतिक रोशन ने भी अपने दोस्त को तेलुगु में बधाई दी। साथ ही ये भी कहा कि युद्ध भूमि में वे उनका इंतजार कर रहे हैं।

ऋतिक के इस पोस्ट के बाद यूजर्स लगातार कमेंट करते हुए वाॅर 2 फिल्म का अंदाजा लगा रहे हैं। दरअसल ऋतिक ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए जूनियर एनटीआर को खास अंदाज में बधाई दी है।ऋतिक रोशन ने लिखा हैप्पी बर्थडे @tarak9999।

आपको एक खुशी का दिन और आगे एक एक्शन से भरपूर साल के लिए शुभकामनाएं। युद्ध भूमि पर आपका इंतजार कर रहा हूं। मेरे दोस्त आपका दिन सुख और शांति से भरा रहे। जब तक हम पुत्तिना रोजु सुभकांशालु मित्रमा से नहीं मिलते। हालांकि ऋतिक ने अपनी इस पोस्ट में वाॅर 2 का जिक्र नहीं किया है। लेकिन अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि ऋतिक और जूनियर एनटीआर फिल्म वाॅर 2 में साथ काम करने वाले हैं। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित वॉर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर