उज्जैन। जंगल में मवेशी चराने पहुंचा बालक भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करने का प्रयास कर रहा था। बीच नदी में भैंस ने गोता लगा दिया और पूंछ छूटने से बालक की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई।
इंगोरिया थाना पुलिस ने बताया कि मिथुन पिता देवीसिंह 16 वर्ष निवासी किलोली थाना इंगोरिया शुक्रवार दोपहर जंगल में मवेशी चराने पहुंचा था। इसी दौरान मिथुन भैंस की पूंछ पकडकर चंबल नदी पार करने लगा। भैंस ने बीच नदी में पहुंचकर गहराई में गोता लगा दिया जिससे मिथुन के हाथ से भैंस की पूंछ छूट गई और वह गहरे पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने उसकी लाश नदी में देखकर परिजनों को सूचना दी। इंगोरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।
उज्जैन :अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
उज्जैन। उन्हेल-उज्जैन रोड़ पर बीती रात अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। पुलिस ने बताया कि देर रात करीब 1 बजे थाने पर सूचना मिली कि उन्हेल-उज्जैन रोड़ पर अज्ञात युवक का शव पड़ा है।
गश्त कर रहे अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक के शरीर पर चोंट के निशान थे। उसके कपड़ों की तलाशी में कोई कागज नहीं मिला। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाने के बाद उसकी शिनाख्ती के प्रयास शुरू किये हैं।