तलवार लहराकर धमका रहा था लोगों को, पुलिस ने जेल भेजा

आरोपी पर पहले से 7 प्रकरण दर्ज, एक प्रकरण में फरार चल रहा था
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। तलवार लहराकर लोगों को धमका रहे शख्स को बडऩगर पुलिस ने धरदबोचा और तलवार जब्त की है। उस पर पहले से ही 7 प्रकरण दर्ज हैं और बडऩगर थाने में दर्ज एक प्रकरण में वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि नूरियाखाल आम रोड पर एक शख्स तलवार लहराते हुए आमजन को डरा-धमका रहा है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम संग्राम बैरागी (40) निवासी ग्राम कजलाना हालमुकाम मिर्ची बाजार, बडऩगर बताया।
इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। उसके पास से तलवार जब्त करते हुए कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। जांच में पता चला कि आरोपी संग्राम बैरागी आदतन अपराधी है, उसके खिलाफ मारपीट, धमकी, छेड़छाड़ जैसी गंभीर धाराओं में कुल 7 प्रकरण दर्ज हैं। वह बडऩगर थाने में दर्ज एक प्रकरण में भी फरार चल रहा था।









