Advertisement

यहां एक माह से जल संकट, निगम आयुक्त बोले मैं खुद आऊंगा…

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:उज्जैन उत्तर क्षेत्र में पीने के पानी के लिए लोगों को अब भी जूझना पड़ रहा है। गुरुवार को भी कई क्षेत्रों में कम दबाव से पानी आने की शिकायतें आईं। ढांचा भवन के एक क्षेत्र में हाहाकार की स्थिति बन गई। दरअसल, इस क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक घरों में पिछले एक माह से पीने का पानी नहीं आ पा रहा। दक्षिण क्षेत्र के साथ पेयजल सप्लाई किया जाता है, लेकिन नलों से एक बूंद पानी नहीं आ रहा।

Advertisement

इससे लोग परेशान हो उठे हैं। आक्रोशित लोग पहले विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा से मिलने पहुंचे फिर निगमायुक्त आशीष पाठक से मिलने पहुंचे, उनके बंगले पहुंचे लेकिन वहां मैसेज मिला कि वे खुद प्रभावित क्षेत्र आएंगे।

लोकेंद्रसिंह चौहान, मारुति राव पाटनकर, राजेश कोचर, नरेंद्र कुमरावत, नंदकिशोर शर्मा, करणसिंह सोलंकी, तेजनारायण बाथरा, संगीता बाथम, ज्योति कुमरावत, कोमल शर्मा, सीमा चौहान, संध्या शुक्ला आदि ने विधायक तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की। मेट्रो टाकीज क्षेत्र में भी कम दबाव से पानी आने की शिकायतों से पीएचई कंट्रोल रूम के फोन घनघनाते रहे।

Advertisement

लेकिन, आया कोई नहीं : सभी प्रभावित परिवार सुबह करीब 11.30 बजे तक निगम आयुक्त पाठक के अपने क्षेत्र में आने की राह देखते रहे, लेकिन न वे आए न कोई जिम्मेदार उनकी परेशानी जानने और उसे दूर करने नहीं आ सका। दरअसल, इस क्षेत्र में पेयजल की लाइन सड़क से काफी नीचे रह गई है। इस कारण पानी घरों तक चढ़ ही नहीं पाता।

निगम आयुक्त ने कहा था, आऊंगा… : क्षेत्रीय रहवासी लोकेंद्र सिंह चौहान ने बताया निगम आयुक्त ने सुबह 11. 30 बजे आने का भरोसा दिया था। वे तय समय तक नहीं आ सके। सभी लोग पानी की समस्या बताने के लिए उनका इंतजार करते रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें