Advertisement

मौसम ने बदली करवट, हवा चलने से ठंडक

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन मौसम में फिर करवट बदली है। हवा चलने से ठंड महसूस की गई। बादल छाए हुए थे। ऐसे में अलसुबह दृश्यता थोड़ी कम रही। हालांकि तापमान में अधिक गिरावट नहीं है, लेकिन ठिठुरन बनी हुई है।

Advertisement

फरवरी में सर्दी के मिजाज बार-बार पलटमार रहे। शुरुआती दिनों के बाद दूसरे और तीसरे सप्ताह में लगने लगा था मानो गर्मी आ गई, लेकिन आखिरी सप्ताह में सर्दी ने ऐसी पलटी मारी कि रजाई-स्वेटर फिर निकालना पड़े। अलाव तक जलाना पड़ गए। दरअसल तीन हफ्तों का जो मिजाज रहा उससे माना जा रहा था कि आखिरी हफ्ते में तापमान और बढ़ेगा।

मौसम विभाग ने भी यही अलर्ट जारी किया था। हालांकि अब मौसम वैज्ञानिक कह रहे हैं कि दो हफ्तों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। इस बीच रविवार को दोपहर बाद से चली हवाओं के कारण वातावरण में ठंडक आ गई। हालांकि तापमान में गिरावट नहीं आई, लेकिन खासी ठिठुरन बनी रही। रविवार को अधिकत्तम तापमान 28.7 डिसे दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.7 डिसे कम रहा। रविवार-सोमवार की रात का तापमान 15.0 डिसे रहा। यह सामान्य से 2.8 डिसे अधिक रहा।

Advertisement

मौसम विज्ञानियों का कहना

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर काफी कमजोर है। उत्तर भारत में पहुंचने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की फ्रीक्वेंसी फरवरी में बढ़ गई है। स्थिति यह है कि हर तीसरे चौथे दिन एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहुंच रहा है। इस कारण दिन और रात का तापमान कम ज्यादा हो रहा है। अभी चक्रवात का असर तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और ओडिशा तक हो रहा है। मौसम का ऐसा मिजाज दो हफ्तों तक रहेगा। 10 मार्च के बाद इसमें बदलाव के आसार हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें