Notice: Undefined variable: _SESSION in /home/u937512882/domains/avnews.in/public_html/index.php on line 1
बिगड़े मिजाज का मौसम… गर्मी में ओले और बरसात…
Sunday, October 1, 2023
Homeउज्जैन समाचारबिगड़े मिजाज का मौसम… गर्मी में ओले और बरसात…

बिगड़े मिजाज का मौसम… गर्मी में ओले और बरसात…

सड़कें तरबतर रहीं, मंडी में खुले में रखी उपज भीगी…

अक्षरविश्व प्रतिनिधि .उज्जैन। आमतौर पर अप्रैल महीने में भीषण गर्मी पड़ती है। गर्म हवाएं भी चलती हैं। दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाता है, लेकिन अबकी बार मौसम का अंदाज अलग है। ‘बेमौसम’ बारिश हो रही, तो तेज आंधी चल रही है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह सब हो रहा है।

बीते कुछ समय से मौसम अलग बना हुआ है गर्मी के दिनों में बारिश और आंधी का सिलसिला चल रहा है। गुरुवार रात अलग-अलग समय पर बरसात हुई।

मौसम के बदले मिजाज के बीच गुरुवार रात को दो बार अलग-अलग समय पर बारिश हुई। रात 9 बजे के करीब कई क्षेत्रों में पानी गिरा। इससे शहर की सड़के तरबतर हो गई। रात करीब एक बजे भी तेज हवाओं का सिलसिला शुरु हुआ। गरज और चमक के साथ जमकर बरसात हुई। बरसात का यह सिलसिला लगभग एक घंटे तक रहा। इस दौरान ओले गिरने की भी खबर है।

देररात को हुई बारिश से सुबह शहर में कई सड़कों पर पानी भरा नजर आया। बारिश के कारण मंडी में खुले में रखी व्यापारियों की उपज भी भीग गयी। वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात 6 मिलीमीटर पानी बरस गया। पश्चिमी विक्षोभ तथा अरब सागर में बने चक्रवात के कारण अप्रैल के महीने में यह परिस्थितियां बनी हैं। दो दिन लगातार शाम के बाद बारिश से रात और दिन के तापमान में गिरावट आयी है।

बीती रात भी न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह गया। कल अधिकतम तापमान भी 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली और सुबह व शाम के समय मामूली ठंड का अहसास हुआ। मौसम वैज्ञानियों के अनुसार आने वाले समय में तापमान में कमी आने की संभावनाओं के बीच तेज हवा चल सकती है।

तेज हवाओं से कई क्षेत्रों की बिजली गुल

देर रात तेज हवाओं के कारण वृक्षों की शाखा टूटने,बिजली के तारों के आपस में टकराने और लाईनों में फॉल्ट के कारण अनेक क्षेत्रों में काफी समय तक बिजली गुल हो गई। शहर सीमा के बाहर ग्रामीण फिडर संबंध कॉलोनियों में सुबह तक बिजली की सप्लाई बहाल नहीं हुई थी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर