बुलेट धीरे चलाने का बोला तो 9 युवकों ने घेरकर पीटा

उज्जैन। बीती रात बहादुरगंज स्थित मतवाले हनुमान मंदिर के पास एक युवक को 9 युवकों ने घेरकर पीट दिया जिसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि साहिल पिता जगदीश सोलंकी 23 वर्ष निवासी निजातपुरा रात करीब 10.30 बजे अपने दोस्त नीरज सिंह बैस के बहादुरगंज स्थित घर पर खड़ा था तभी वहां से मुजाहिद तेज रफ्तार में बुलेट लेकर गुजरा। उसे बुलेट धीरे चलाने को कहा तो मुजाहिद ने अपने दोस्त जय पंवार, लक्की पंवार, मो. अनस, अर्शिल, मोहिर, हरिओम, सौरव, छोटू पठान के साथ मिलकर मारपीट कर दी।
Advertisement
Advertisement









