Advertisement

कौन है प्रत्याशी और कहां मतदान केंद्र, ऐप करेगा राह आसान…

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत सी विजिल ऐप पर…

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:लोकसभा चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और स्वतंत्र हो इसके लिए चुनाव आयोग ने एक एप बनाया है। इसकी मदद से आम लोग भी आयोग की मदद कर सकेंगे। इस एप्लीकेशन को मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर लोग किसी भी असामाजिक गतिविधि का वीडियो यो फोटो आयोग को भेज सकेंगे। दरअसल भारत चुनाव आयोग ने सी विजिल नाम का एक एप्लीकेशन बनाया है।

इस एप से आमजन किसी भी आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन संबंधी और गड़बड़ी की शिकायत कर सकता है। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। ये एप एंड्राइड और आईओएस फोन पर उपलब्ध है। चुनाव के दौरान कहीं भी आचार संहिता का उल्लंघन या मतदान को प्रभावित करने जैसी गतिविधियां हो रही हैं तो आप इसे एप के माध्यम से वीडियो-फोटो रिकॉर्ड कर एप पर अपलोड कर सकते हैं। खास बात यह है कि मोबाइल में पहले से रिकॉर्ड कंटेंट इस पर अपलोड नहीं होंगे। एप से ही धांधली की रिकॉर्डिंग करनी होगी। शिकायत करने वालों का नाम, पता गोपनीय रखा जाएगा. आयोग ने शिकायतकर्ता की सुरक्षा को लेकर ये फैसला लिया है. इसके अलावा अगर किसी ने शिकायतकर्ता के बारे में किसी को बताया तो उस अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

Advertisement

एप पर प्रशिक्षण आयोजित

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस कवचे की मौजूदगी में जिले के सभी एफएसटी और एआरओ की आईटी टीम का सीविजिल एप एवं ईएसएमएस पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें उज्जैन जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों के सम्बन्धित अधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण में पीपीटी के माध्यम से सीविजिल एप पर कार्य करने की प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई।

Advertisement

वोटर हेल्पलाइन: इस मोबाइल ऐप पर चुनाव आयोग की ओर से मतदाता के लिए उपलब्ध सभी सेवाएं मिलती हैं। आप मतदाता सूची में नाम देखने से लेकर पोलिंग स्टेशन तक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

100 मिनट का टाइम फिक्स

चुनाव आयोग ने इसके लिए 100 मिनट का टाइम फिक्स किया है, जो भी शिकायत होगी वो सीधे कंट्रोल रुम को भेजा जाएगा। वहां से संबंधित टीम को शिकायत जाएगी और फिर प्रभावी कार्रवाई कर उचित जवाब एप पर अपलोड कर दिया जाएगा। पूरी कार्रवाई रिटर्निंग अफसर के माध्यम से यथाशीघ्र की जायेगी।

लोकसभा निर्वाचन को लेकर आयोग के एप सी विजिल का उपयोग नागरिक कर सकते हैं, जिसमें किसी भी तरह से राजनीतिक दलों प्रचार प्रसार सम्बन्धी शिकायत आयोग के पास सीधे पहुंचेगी और आयोग के दिशा निर्देश पर प्रशासन कार्यवाही करेगा। इस एप को लोग अपने मोबाइल पर इंस्टाल कर सकते है जो कि अब विधिवत काम करेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें