Advertisement

आदर्श नगर में पत्नी की गोली मारकर हत्या

बच्चों को ई रिक्शा से नानी के घर भेजा, फिर पत्नी को बाइक पर बैठाकर ले गया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:गणेश नगर नागझिरी में रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने से पहले पति ने अपने बच्चों को ई रिक्शा से एटलस चौराहा पर रहने वाली नानी के घर भेज दिया था। नागझिरी थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि संजीदा बी पति वाहिदलाला 45 वर्ष निवासी गणेश नगर नागझिरी की उसके पति ने सोमवार को तीन गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। संजीदा बी के बेटे फरहान पिता वाहिदलाला 24 वर्ष ने नागझिरी थाने में अपने पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया और पुलिस को बताया कि उसके माता पिता के बीच आये दिन पारिवारिक विवाद होता था। सोमवार को उसके पिता ने बहनों के साथ एटलस चौराहा पर रहने वाली नानी के घर जाने को कहा तो फरहान अपनी बहनों के साथ ई रिक्शा से नानी के घर रवाना हो गया।

Advertisement

वाहिद ने फरहान से कहा था कि मैं बाइक पर मां के साथ पीछे से आ रहा हूं। फरहान ने पुलिस को बताया कि वह बहनों के साथ एटलस चौराहा तक पहुंचा तभी चाची ने फोन पर सूचना दी कि तुम्हारी मां संजीदा बी को पिता वाहिदलाला ने आदर्श नगर में रहने वाले शरीफलाला उर्फ गुड्डू के घर के बाहर गोली मार दी है। खबर सुनकर वह तुरंत यहां आया तो देखा संजीदा के गाल व पेट में गोली लगी थी। वह अपनी मां को जिला अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद संजीदा को मृत घोषित कर दिया।

पहले भी हत्या के मामले में जा चुका था जेल

Advertisement

पुलिस ने बताया कि वाहिदलाला आपराधिक प्रवृत्ति का है और वर्ष 2008 में भी हत्या के मामले में जेल जा चुका था। हालांकि उस मामले में बरी होने के बाद जेल से छूट गया था। टीआई कमल निगवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का सामने आया है। वाहिद के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। इधर संजीदा के शव का पीएम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि महिला के शरीर में तीन गोलियां लगी थीं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें