Advertisement

पारिवारिक विवाद में महिला ने जहर खाकर दी जान

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। घौंसला में विवाहिता ने पारिवारिक विवाद में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पड़ोसी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और मायके वालों को सूचना दी। महिला के भाई ने ससुरालवालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

घौंसला निवासी पूजा पति दीपक पाटीदार (32) की मंगलवार दोपहर जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई थी। पड़ोसी संगीता बाई उसे उज्जैन के ग्लोबल अस्पताल ले गई। यहां पूजा की मौत हो गई। पूजा का मायका माकड़ौन में हैं। संगीताबाई की सूचना पर पूजा के मायकेवाले ग्लोबल अस्पताल पहुंचे। पूजा के भाई सुनील राणा ने बताया उसे जहर देकर मारा है।

Advertisement

मंगलवार दोपहर 12.30 बजे पूजा ने फोन पर मां सुशीला बाई को बताया था कि पति दीपक, ससुर निर्भयसिंह व सास ने मारपीट की। वह काफी घबराई हुई थी। हम आने की तैयारी कर रहे थे तभी पूजा की तबीयत खराब होने की सूचना पड़ोसी से मिली। पूजा की शादी 10 साल पहले हुई थी और दो बच्चे हैं।

ससुरालवाले गायब, शव मायके वालों को सौंपा
घटना के बाद से ससुराल वाले घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं। बुधवार सुबह पीएम के बाद पूजा का शव मायके वालों को सौंपा दिया है। राघवी थाना पुलिस ने बताया कि थाने पर सिर्फ मौत की सूचना मिली है। फिलहाल माधवनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम कराया गया है। डायरी मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Write a review