Advertisement

पति पर शंका के चलते महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

3 बच्चों को ससुरालजनों के पास छोड़कर भागा पति

Advertisement

उज्जैन। ताजपुर में रहने वाली महिला ने पति पर दूसरी महिलाओं से संबंध की शंका के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसके पति ने ससुरालजनों को फोन पर सूचना दी। परिजन उज्जैन आये तो विवाद कर तीन बच्चों को छोड़कर भाग गया। पंवासा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

रानी पति टीपू 32 वर्ष निवासी ताजपुर की शादी 13 वर्ष पूर्व हुई थी और उसका मायका श्यामपुर सीहोर में है। रानी के 3 बच्चे हैं। उसके भाई रफिक और शौकीन ने बताया कि रानी ने रात 9 बजे तक शौकीन से मोबाइल पर बातचीत की थी। रात 10 बजे शौकीन के पास जीजा टीपू का फोन आया कि रानी ने जहर खा लिया है उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। रात 11 बजे फिर टीपू ने शौकीन को फोन पर बताया कि रानी की मौत हो चुकी है।

Advertisement

रानी के परिवारजन उज्जैन पहुंचे और प्रायवेट अस्पताल गये जहां रानी के ससुरालजनों ने उनसे विवाद किया। रफिक ने बताया कि रानी के तीनों बच्चों को उसके ससुरालजन अस्पताल में छोड़कर भाग गये और पुलिस में शिकायत नहीं करने के लिये दबाव बना रहे थे। टीपू का दूसरी महिलाओं से संपर्क था जिसको लेकर रानी और टीपू के बीच विवाद होता था। बीती रात भी उनके बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद रानी ने जहर खा लिया। टीपू आगर रोड़ पर कार व्हीकल अलाइंटमेंट की दुकान संचालित करता है।

थाने से लौटते समय भी धमकाया

Advertisement

रफिक ने बताया कि रानी की मृत्यु पर पुलिस को बयान देने और टीपू व उसके परिवारजनों के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत के लिये पंवासा थाने गये थे जहां से लौटते समय टीपू व उसके परिवारजनों ने धमकाया और जान से मारने की धमकी भी दी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें