Advertisement

महिला ने हाथ पर सुसाइड नोट लिख उठा लिया खौफनाक कदम

हाथ पर लिखा सुसाइड नोट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र की पाश टाउनशिप में रहने वाली महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति और उसकी प्रेमिका के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की है। महिला ने खुदकुशी के पूर्व स्वयं के बाएं हाथ पर सुसाइड नोट लिखा है। उसने दोनों के विरुद्ध प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

घटना तेजाजी नगर क्षेत्र की सिल्वर स्प्रिंग टाउनशिप की है। यहां रहने वाली 40 वर्षीय कविता ने फांसी लगा ली। परिजन जब घर पहुंचे तो उन्होंने कविता को फांसी पर लटके हुए देखा और उसके बाएं हाथ पर सुसाइड नोट लिखा था।

Advertisement

परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके पति पंकज का नर्मदा से प्रेम संबंध है। दोनों बेवजह कविता को परेशान करते थे। कविता ने कई बार पंकज को कहा कि वह नम्रता का साथ छोड़ दे, लेकिन वह कविता को छोड़ने की धमकी देता था। नम्रता भी टाउनशिप में ही रहती है।

कविता ने आत्महत्या करने से पहले अपने हाथ पर सुसाइड नोट मराठी में लिखा। नम्रता ने लिखा कि मैं दो सालों से परेशान हुं। मुझे तभी न्याय मिलेगा जब पंकज और नम्रता को फांसी होगी। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। कविता की दो बेटियां है। एक बेटी पूणे में पढ़ती है। बेटियों ने भी बताया कि मां को पिता परेशान करते थे।

Advertisement

Related Articles