जीरो पाइंट के नीचे महिला ट्रेन से कटी

दो दिन पहले ट्रेन से कटे युवक की पहचान हुई
Advertisement
उज्जैन। सुबह जीरोपाइंट ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी से जीआरपी ने एक महिला की ट्रेन से कटी लाश बरामद कर पीएम के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया है। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन दो दिन पहले माधोपुरा रेलवे पटरी से मिली युवक की लाश की शिनाख्त कर ली गई है।
मृतक का नाम बृजकुमार पिता हरगोविंद 18 वर्ष निवासी जैतपुरा गुना है। बृजकुमार के परिजनों ने बताया कि उसके बैग से मंदिर का प्रसाद मिला है। वह उज्जैन दर्शन करने आया था। बृजकुमार 11 वीं कक्षा में पढ़ता था। उसके पास से बरामद हुए मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव की शिनाख्त कराई थी।
Advertisement









