Advertisement

बेटी को लेकर प्रेमी के साथ भाग गई महिला

वियोग में पति ने जहर खाया, मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। एक महिला अपनी बेटी को लेकर मोहल्ले में रहने वाले प्रेमी के साथ भाग गई। पति ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई। स्वयं भी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। पत्नी वियोग में पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।


रसूलपुरा मोहल्ला महिदपुर में रहने वाले 45 वर्षीय कालू पिता देवीसिंह ने बाजार में जहर खाया और घर आकर सो गया। कुछ देर बाद उसकी तबियत बिगडऩे लगी। बहन शांता ने पूछा तो बोला मैंने जहर खा लिया है। परिजन उसे पहले महिदपुर अस्पताल ले गए जहां से उज्जैन रैफर किया गया।

Advertisement

यहां उपचार के दौरान कालू सिंह की मृत्यु हो गई। उसकी बहन शांता ने बताया कि कालू की पत्नी मधु 15 दिन पहले अपनी बेटी के साथ मोहल्ले में रहने वाले राजा ढोली के साथ भाग गई थी। कालू ने उसकी तलाश की और पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तभी से कालू गमगीन रहने लगा था।

एक बेटी की हो चुकी शादी

Advertisement

कालू पेंटर था और घरों में रंगाई पुताई का काम करता था। उसकी 20 साल पहले शादी हुई थी। दो बेटियों में से एक बेटी की शादी हो चुकी है। दूसरी बेटी को मधु साथ लेकर चली गई। कालू इसी बात से दुखी था जिस कारण उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

डेढ़ लाख रुपए व आभूषण ले गई

शांताबाई ने बताया कि मधु अपनी बेटी के साथ घर में रखे डेढ़ लाख रुपए नकद व सोने-चांदी के आभूषण लेकर राजा ढोली के साथ भागी। उसकी गुमशुदगी थाने में लिखाने के साथ पुलिस को यह भी बताया था कि वह प्रेमी के साथ भागी है।

Related Articles

Write a review