Advertisement

घर में महिला ने फांसी लगाई 9 माह पहले हुआ था निकाह

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। घर में अकेली युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना मंगलवार शाम की है। जूना सोमवारिया निवासी रिजवाना पति शाहनवाज (21) मंगलवार को घर में अकेली थी। पति शाहनवाज और ससुर खिलौने-कटलरी का ठेला लगाते हैं और वे ठेला लेकर गए थे। रिजवाना की सास अस्पताल गई थी। शाम पांच बजे लौटी तो रिजवाना घर में फंदे पर लटकी मिली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

जीवाजीगंज पुलिस ने शव बरामद किया है। पिछले साल अप्रैल 2025 में ही रिजवाना का निकाह हुआ था। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है। एक अन्य घटना मेें ६ फरवरी को दुर्घटना में घायल हुई 19 वर्षीय किरण पति विक्रम मकवाना की बुधवार सुबह निजी अस्पताल मेें इलाज के दौरान मौत हो गई। ६ फरवरी को किरण परिजनों के साथ बाइक से जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें