Advertisement

महिला ने 10 माह बाद दर्ज करवाई दुष्कर्म की रिपोर्ट

आरोपी के परिजन बोले… 20 दिन बाद बेटे की शादी, इसलिए रची साजिश

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:नलखेड़ा में रहने वाली महिला ने महाकाल थाने पहुंचकर प्रेमी के खिलाफ 10 माह पूर्व अपने साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी के परिजनों का कहना है कि युवक की 20 दिन बाद शादी है जिसकी जानकारी महिला को लगी तो उसने साजिश रचकर केस दर्ज करा दिया।

युवक अब पुलिस की हिरासत में है। पुलिस ने बताया कि नलखेड़ा में रहने वाली 22 वर्षीय विवाहिता महिला को पड़ोस में रहने वाले युवक ने 15 मई 2023 को उज्जैन बुलाया और बातचीत करने के बहाने महाकाल थाना क्षेत्र स्थित आशुतोष शिखर गेस्ट हाऊस में ले गया।

Advertisement

यहां उसने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा जिसे महिला ने ठुकरा दिया तो युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला घटना के बाद घर लौट गई। 10 माह बाद उसने महाकाल थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ धारा 376 का केस दर्ज करा दिया और पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के बाद से वह आत्मग्लानि में थी और अपने पिता को इसकी जानकारी देने के बाद थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने आई।

इधर युवक के परिजनों ने बताया कि उनके बेटे का 20 दिन बाद विवाह है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं इधर महिला ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया तो पुलिस ने घर से उसे पकड़ लिया। महिला हमारे बेटे की शादी नहीं होने देना चाहती इसी कारण केस दर्ज कराया है। इधर पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। जिसे संभवत: आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। युवक के परिजनों ने कहा कि महिला की रिपोर्ट के कारण परिवार के लोग परेशान है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें