Advertisement

किटी पार्टी के बहाने करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाली महिला गई जेल

शिकायतकर्ता महिलाओं के पास लाखों रुपए कहां से आये, इसकी जांच करेगी पुलिस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। वीडी मार्केट में रहने वाली महिला द्वारा किटी पार्टी के बहाने संभ्रांत परिवार की महिलाओं का ग्रुप बनाकर प्रापर्टी के बिजनेस में इन्वेस्ट कर दो से चार गुना मुनाफा कमाने का लालच देकर करोड़ों रुपए की हेराफेरी की। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर पूछताछ भी की, लेकिन रिमांड के दौरान पुलिस महिला के पास से मात्र 10 हजार रुपए ही बरामद कर पाई। जिनमें से 4 हजार रुपए उसके बैंक खाते में मिले हैं।

यह था मामला पूनम पति विशाल जैन 32 वर्ष निवासी बालाजी एवेन्यु क्षीरसागर ने कोतवाली थाने में शिकायती आवेदन दिया था जिसमें उन्होंने स्वयं सहित अपनी सहेली रजनी जैन, पिंकी खत्री एवं निशा जाट के साथ तनुजा गोयल निवासी वीडी मार्केट द्वारा लाखों रुपयों की धोखाधड़ी की शिकायत की थी। पुलिस ने आवेदन की जांच के बाद तनुजा गोयल के खिलाफ धारा 420, 406 का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की और रिमांड अवधि समाप्त होने पर उसे जेल भेज दिया।

Advertisement

ऐसे दिया था धोखाधड़ी को अंजाम पूनम जैन ने अपनी सहेलियों के साथ पुलिस को दिए आवेदन में लिखा था कि तनुजा गोयल से उनकी पहचान एक साल पहले हुई थी। तनुजा ने एक किटी पार्टी ग्रुप बनाया था और प्रापर्टी खरीदकर व्यापार कर रुपए डबल करने का प्रलोभन दिया। इस दौरान तनुजा ने पूनम जैन से 76 लाख 80 हजार रुपये, रजनी जैन से 75 लाख रुपये, रितु जैन से 8 लाख सहित अन्य महिलाओं से भी लाखों रुपये लिए इस प्रकार तनुजा ने महिलाओं का किटी पार्टी ग्रुप बनाकर दोगुना मुनाफा कमाने का लालच देकर करोड़ों रुपए ठगे।

45%से अधिक ब्याज का धंधा कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि तनुजा गोयल ने पूछताछ के दौरान यह बात कबूली कि जिन महिलाओं ने उस पर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगाए हैं उनसे रुपये जरूर लिए थे लेकिन उक्त रुपयों के बदले महिलाओं को 20 से लेकर 45 प्रतिशत ब्याज भी दिया था। तनुजा एक महिला से रुपये लेती और 45 प्रतिशत ब्याज तक दूसरी महिला को भुगतान कर देती थी। इस प्रकार उक्त महिलाओं को इन्वेस्ट के नाम पर ब्याज की राशि मिलती रही।

Advertisement

जनसुनवाई में भी हुई थी शिकायत कोतवाली टीआई ने बताया कि तनुजा गोयल कुछ माह पूर्व जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक के पास स्वयं को मारने की साजिश की शिकायत लेकर पहुंची थी। उस दौरान मामले की जांच की गई तो दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। हालांकि उस दौरान तनुजा गोयल के खिलाफ किसी ने शिकायत नहीं की थी बल्कि ग्रुप की एक महिला अपने परिचित के साथ मिलकर तनुजा से रुपये ठगने का प्लान बना रही थी।

महिलाएं इतने रुपए कहां से लाई, इसकी भी जांच करेंगे कोतवाली टीआई का कहना है कि तनुजा गोयल को महिलाओं ने 70 से 75 लाख रुपए प्रापर्टी के बिजनेस में इन्वेस्ट के लिए दिए थे। उक्त महिलाएं इतने रुपए कहां से लाईं इसकी भी जांच कर संबंधितों को नोटिस दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर तनुजा गोयल की प्रापर्टी की जानकारी के लिए नगर निगम को पत्र लिख गया है। उसके बैंक खाते भी फ्रीज कराये गए हैं।

Related Articles

Write a review