Advertisement

महिला की लाश मिली

उज्जैन । भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छीतरदेवी निवासी विवाहिता की बुधवार को कुएं में लाश मिली है। महिला अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। पति ने उसे कहा था कि गेहूं की फसल कट रही है दो दिन बाद चली जाना। आशंका है कि महिला ने कुएं में कूदकर खुदकुशी की है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि ग्राम छीतरदेवी निवासी ममता पत्नी केसरसिंह आंजना कुछ दिनों से अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। पति केसरसिंह ने उसे कहा था कि अभी गेहूं की फसल कट रही है। दो दिन बाद मायके चली जाना। इसको लेकर विवाद भी हो गया था। इसके बाद महिला गुस्से में खेत चली गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो पति उसे तलाश करने गया था। कुएं के बाहर उसे महिला की चप्प्ल व दराता दिखाई दिया था। इसके बाद उसने कुएं में पत्नी का शव देखा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें