उज्जैन की महिलएं करेंगी आगाज़, वोटिंग के लिए उठेगी आवाज़

अक्षरविश्व वुमेन पॉवर रैली के जरिये हम महिलाओं को देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी से अवगत करवाना चाहते हैं। आइये अक्षरविश्व की वुमेन पावर रैली जिसमें उज्जैन की नारी शक्ति 2/4 व्हीलर पर सवार होकर लोकसभा चुनाव-2024 में मतदान करने के लिए शहरवासियों को प्रोत्साहित करेंगी। क्षीरसागर मैदान से शुरू होकर यह रैली शहर के विभन्न मार्गों से होते हुए कोठी महल पहुंचेगी। यहां आपका इंतज़ार कर रहे हैं खुशियों से भरे गिफ्ट्स और मनोरंजन से भरी एक्टिविटीज।
रैली के आकर्षण
वुमेन पॉवर रैली में आ रही सभी महिला वोटर्स के लिए कोठी महल पर अनेक तरह की एक्टिविटीज रहेगी जैसे: लाइव म्यूजिक, स्टेज परफॉरमेंस, फोटो बूथ, गिफ्ट हैंपर्स, गिफ्ट वाउचर्स, लक्की ड्रा। साथ ही प्रतिभा संगीत कला संस्थान के स्टूडेंट्स द्वारा देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति भी दी जाएगी। इसके साथ ही नारी शक्ति को मिलेगा पांच कैटेगिरीज़ में गिफ्ट जीतने का मौका।
वुमेन पॉवर रैली के बस तीन दिन शेष: हम तैयार है अपने ग्रुप के साथ..

जीरावाला नवरत्न श्राविका मंडल सूरज नगर से नीता जैन अपने मंडल की सहेलियों के साथ वुमेन पॉवर रैली में शामिल होंगी। आपका ग्रुप स्लोगन के माध्यम से महिलाओं को वोटिंग के प्रति जागरूक करेगा। देशहित में अक्षरविश्व की यह पहल बहुत ही प्रशंसनीय है।

दीपसखी समूह की अध्यक्ष दीप्ति जैन ने बताया कि हम इंडियन स्टाइल में मतदान से जुड़े हुए विभिन्न संदेशों के साथ वुमेन पॉवर रैली मैं पार्टिसिपेट करेंगे। रैली में आने के लिए हम सभी बहुत उत्साहित हैं क्योंकि समाज और देश की प्रगति की ओर बढ़ते हुए कदम और महिलाओं को जागरूक करने का मौका अक्षरविश्व दे रहा है।

भारत विकास परिषद संदीपनी की अध्यक्ष रुक्मणी गुप्ता के ग्रुप मेंबर्स सभी को ग्रीन कलर के माध्यम से खुशहाली और प्रगति का संदेश देंगी। अक्षरविश्व ने महिलाओं को जागृत करने के लिए यह बहुत अच्छी पहल की है। मेरी सभी सखियां बहुत उत्साहित हो रही हैं रैली में जाने और वोट देने के लिए।

वुमेन पॉवर रैली में देशभक्ति की भावना जगाने रंग दे बसंती ग्रुप से आ रही रोमा कटारिया ने बताया कि हम अपनी गाडिय़ों को कुछ ख़ास अंदाज़ में डेकोरेट करके लाएंगे और सभी महिलाओं से निवेदन करेंगे कि घर के सारे काम छोड़कर सबसे पहले वोट दें।
फ्री रजिस्ट्रेशन
महिला वोटर्स का का पॉवर दिखाने के लिए, इस रैली में अपने परिवार, दोस्त, कॉलोनी, किट्टी ग्रुप के साथ जरूर आयें। अपने ग्रुप के सभी मेंबर्स का रजिस्ट्रेशन करवायें। जिससे हर पार्टिसिपेंट को मिलेगा गिफ्ट। साथ ही सभी कैटेगिरीज में प्राइजेस जीतने का मौक़ा. कॉल करें – 9174291743 या फिर क्यूआर कोड स्कैन करें










