Advertisement

सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती पर पूजन-अर्चन

उज्जैन। मालवी मेवाड़ा कलाल समाज धर्मशाला में सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती पर पूजन-अर्चन किया गया। इस मौके पर मथुरालाल पोरवाल, कांशीराम पोरवाल, राजाराम पोरवाल, हरिओम पोरवाल, भरत पोरवाल, विष्णु पोरवाल, मुकेश पोरवाल आदि मौजूद थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती मनाई
उज्जैन। जय सहस्त्रबाहु जायसवाल युवा मंच ने भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर मंच पदाधिकारियों ने मक्सी रोड स्थित मातृछाया परिसर में उत्सव मनाया। भगवती प्रसाद जायसवाल, देवेंद्र जायसवाल, सोनू जायसवाल, डॉ. जितेंद्र जायसवाल, दीपक जायसवाल, उमेश जायसवाल, जगमोहन जायसवाल, शिवम जायसवाल, संजय जायसवाल आदि मौजूद थे।

दीपावली मिलन समारोह: अरिहंत सोशल ग्रुप के सदस्यों ने खेले मनोरंजक खेल
उज्जैन। अरिहंत सोशल ग्रुप के दीपावली मिलन समारोह में 50 दंपत्तियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। इस मौके पर मनोरंजक खेलों का आयोजन किया। जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुरस्कार जीते। ग्रुप गुनवंत शाह ने ज्ञान पंचमी का महत्व बताते हुए कहा कि हम सबको समाज और मानवता की सेवा के लिए सदैव संकल्पित रहना चाहिए। संयोजक राजेंद्र चेलावत ने कहा कि संगठन की शक्ति आपसी मेलजोल और सहयोग से ही बढ़ती है। संस्था सचिव आशीष नांदेचा ने भी संबोधित किया।

Advertisement

समाजसेवकों का सम्मान किया
उज्जैन। क्षत्रिय मेवाड़ा कुमावत समाज जयसिंहपुरा के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन महामंडलेश्वर ज्ञान दास महाराज एवं साध्वी मुरलीका देवी की उपस्थिति में समाजसेवकों का सम्मान किया गया। साध्वी मुरलीकाजी ने कहा कि कलयुग में किसी स्त्री के साथ आपराधिक घटना होती है तो उसे दंड अवश्य मिलता है इसलिए कलयुग अच्छा है। कार्यक्रम में मोहनलाल देतवाल, सत्यनारायण लाडऩा, महेश दौराया, धर्मेंद्र बोरा, बलराम सर्वा, वासुदेव नागौरा, प्रेमचंद बोरा, नरेंद्र देतवाल, दीपक देतवाल, राजेश देतवाल, संतोष पालडिय़ा, योगेश देतवाल, दिलीप देवाल, महेश धनारिया, नाथूलाल देतवाल, लोकेश मरमट बाबूलाल घोड़ेला, उर्मिला घोड़ेला, मनोज घोड़ेला, बसंत कुमार दौराया आदि ने समाजसेवकों का सम्मान
किया गया।

कामेश्वर महादेव पर गोताखोरों एवं सफाई संरक्षकों का सम्मान
उज्जैन। कामेश्वर महादेव पर गोताखोरों एवं सफाई सरंक्षरकों का सम्मान किया गया। इस मौके पर मंदिर में पुजारी पूजा त्रिवेदी ने महादेव को 56 भोग भी समर्पित किया। महाआरती की गई। मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया। इस मौके पर युवराज स्वामी डॉ. माधव प्रपन्नाचार्य, मनीष शास्त्री, रूपनारायण मीणा, रवि त्रिवेदी, सचिन शर्मा, दुष्यंत त्रिवेदी, ऋषभ त्रिवेदी, माधव व्यास आदि उपस्थित थे।

Advertisement

सांई श्रीवास्तव ने कुश्ती में जीता गोल्ड
उज्जैन। अभा विद्या भारती के 36वें अभा खेल महोत्सव में उज्जैन के सांई श्रीवास्तव ने गोल्ड जीता। श्रीवास्तव सरस्वती शिशु मंदिर मारुतिगंज से जुड़े हैं और 86 किलोग्राम वर्ग में लड़ते हैं। इससे पहले भी वह राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं।

भट्ट को श्रद्धांजलि दी
उज्जैन। श्री रामघाट पंडा, पुरोहित एवं ब्राह्मणगण ने दिवंगत पं. उमेश भट्ट मोटरवाला पंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर रामघाट के समस्त पंडा, तीर्थ पुरोहित एवं गुरु मंडली उपस्थित थे।

Related Articles