Advertisement

मुंहबोली बहन के सामने युवक ने सल्फास खाकर की आत्महत्या

परिजनों का आरोप …10 लाख रुपये वापस नहीं लौटा रही थी महिला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:देवाशीष नगर नानाखेड़ा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अपनी मुंहबोली बहन को 10 लाख रुपये रखने के लिये दिये थे। उक्त रुपये बहन ने लौटाने से इंकार किया तो युवक ने उसी के सामने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

जीवन सिसौदिया पिता कालूराम 25 वर्ष निवासी देवाशीष नगर नानाखेड़ा ड्रायवर था। उसने शुक्रवार रात दो तालाब के पास मुंहबोली बहन श्यामू व्यास के सामने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। जीवन के भाई गोकुल परमार ने बताया कि श्यामूबाई को जीवन ने जमीन बेचकर 10 लाख रुपये रखने के लिये दिये थे, लेकिन उक्त रुपये श्यामूबाई ने अपने रिश्तेदारों को ब्याज पर बांट दिये और वापस करने से इंकार कर दिया।

Advertisement

शुक्रवार रात जीवन ने श्यामू व्यास से रुपये मांगने के लिये उसे दो तालाब पर बुलाया। यहां दोनों बातचीत कर रहे थे तभी श्यामू व्यास ने रुपये देने से इंकार कर दिया तो जीवन ने सल्फास खा ली। श्यामू व्यास ने इसकी सूचना जीवन के दोस्त लखन को फोन पर दी तो लखन ने जीवन को प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां शनिवार रात जीवन की मृत्यु हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें