Advertisement

युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:अज्ञात कारणों के चलते युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पीएम कराया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि गोपाल सिंह पिता भगवान सिंह राठौर 24 वर्ष निवासी जैथल टेक बीती रात जंगल स्थित खेत पर जाने का कहकर घर से निकला था।

सुबह उसके खेत के पास के लोगों ने गोपाल सिंह को पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके देखा। वीरेन्द्र सिंह पिता कुणाल ने इसकी सूचना घट्टिया थाने पर दी।

Advertisement

पुलिस ने यहां पहुंचकर शव को फंदे से उतराया और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि गोपाल ऑनलाइन की दुकान पर काम करता था और उसके परिजन खेती करते हैं। उसने किन कारणों के चलते फांसी लगाई इसकी जांच की जा रही है।

दत्त अखाड़ा घाट पर नदी से महिला का शव मिला

Advertisement

दत्त अखाड़ा घाट स्थित शिप्रा नदी से पुलिस ने सूचना मिलने के बाद अज्ञात महिला का शव बरामद कर पीएम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया और उसकी शिनाख्ती के प्रयास शुरू किये हैं। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 55 से 60 वर्ष के लगभग दिख रही है। पहनावे से ग्रामीण दिखती है संभवत: अमावस्या पर्व स्नान के लिये दत्त अखाड़ा घाट पर आई होगी। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें