Advertisement

लालपुल से नदी में कूदकर युवक ने की आत्महत्या

टीशर्ट और पेंट पहने युवक के शव की नहीं हुई शिनाख्त

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:सुबह लालपुल से नदी में कूदकर अज्ञात युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर नीलगंगा पुलिस ने नदी से शव निकलवाकर पीएम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया है।

पुलिस ने बताया कि राहगिरों ने सूचना दी थी कि अज्ञात व्यक्ति लालपुल से शिप्रा नदी में कूद गया है जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नदी से शव की तलाश के लिये तैराकों को बुलाया। तैराकों ने नदी से शव निकाला जिसकी शिनाख्ती के प्रयास शुरू किये।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र 35-40 वर्ष के लगभग दिख रही है जिसने टीशर्ट व पेंट पहना है। उसके कपड़ों से कोई कागजात नहीं मिले हैं। हाथ पर ऊ लिखा है। शव को पीएम के लिये जिला अस्पताल
पहुंचाया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें