Advertisement

युवक ने जहर खाया, मौत

उज्जैन। भैरवगढ़ क्षेत्र में सोमवार की शाम 18 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। इस प्रकरण की शुरुआती विवेचना में तथ्य सामने आया है कि उक्त युवक ने किन्हीं लोगों से ब्याज पर कुछ रकम उधार ली थी। रकम वसूली के लिए उसे लगातार धमकाया जा रहा था, इसी वजह से उसने आत्महत्या की है, हालांकि प्रकरण से जुड़े ओर भी तथ्य फिलहाल सामने आना बाकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मृतक लक्ष्य पिता अनिल जोशी (18) है। उसका परिवार कार्तिक चौक क्षेत्र में रहता है जबकि, वह खुद भैरवगढ़ के पिपली बाजार में रहने वाले मामा पं. अभिषेक दुबे के साथ रहता था और उन्हीं के साथ तीर्थ पुरोहित का काम करता था। सोमवार शाम जहर खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे फ्रीगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए थे जहां रात में उसकी मौत हो गई। उपनिरीक्षक एसएन प्रजापति ने बताया कि लक्ष्य का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों से हुई बातचीत में यह तथ्य सामने आया है कि लक्ष्य से कुछ लोगों से ब्याज पर कर्जा लिया था। इसकी वसूली के लिए संबंधित लोग दबाव बना रहे थे। आशंका है कि इसी वजह से उसने जहर खाया हो। परिजनों के लिखित बयान दर्ज होने के बाद ही मामले की स्थिति और आरोपियों की पहचान पुख्ता हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review