Advertisement

कार पलटने से युवक की मौत

शादी समारोह से लौटते समय दो अलग-अलग वाहन दुर्घटनाएं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:शादी समारोह में शामिल होकर लौटते समय वाहनों की दो अलग-अलग दुर्घटनाएं हुई जिनमें कार पलटने व अज्ञात वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मारने से दो युवकों की मौत हुई। दोनों दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल भी हुए जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

 

नटवर सिंह पिता प्रहलाद 26 वर्ष निवासी बाजना थाना कानड़ अपने साले गोविंद सिंह की शादी में शामिल होने नांदेड़ गया था। वहां से रात करीब 12 बजे कार से लौटते समय तराना-कनासिया के बीच स्थित दुबली में कार पलटी खाकर खाई में जा गिरी। कार में नटवर सिंह के अलावा उनके साडू भाई महेन्द्र सिंह चौहान निवासी तिलावद, विजय पाल सिंह निवासी कातराबाद सीहोर भी बैठे थे। दुर्घटना में नटवर सिंह की मृत्यु हो गई जबकि दोनों घायलों का उपचार जारी है।

Advertisement

इसी तरह पंकज राठौर पिता लोकेश 22 वर्ष निवासी पंवासा मल्टी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने अपने दोस्त रितीक पिता महेन्द्र कुशवाह के साथ रतलाम गया था। वहां से बाइक से लौटते समय पंकज की बाइक को बडऩगर के जस्साखेड़ी के आसपास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

राहगिरों ने दोनों घायलों को बडऩगर के अस्पताल में भर्ती कराया जहां से पंकज की हालत गंभीर होने पर उसे उज्जैन रैफर किया गया। यहां पंकज की मृत्यु हो गई। उसके पिता लोकेश ने बताया कि पंकज के मोबाइल पर कॉल करने पर उसका एक्सीडेंट होने की जानकारी मिली थी। पंकज और रितिक महाकाल मंदिर के बाहर फूल प्रसाद बेचने का काम करते थे।

Advertisement

आयशर ने युवक को रौंदा

संजय कावडिय़ा पिता रतन कावडिय़ा निवासी संगम चौराहा बडऩगर को रात 11.30 बजे आयशर वाहन ने टक्कर मार दी जिससे संजय कावडिय़ा की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि संजय अपनी बाइक से किसी को छोडऩे गया था वहां से लौटते समय दुर्घटना हुई थी।

एक्सीडेंट में घायल बालक की मौत

इधर दो दिनों पहले पुलिस लाइन के सामने एक्टिवा और बाइक की भिड़ंत में घायल बालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि आर्यन पिता राजेश मिश्रा 17 वर्ष निवासी महाशक्ति नगर दो दिन पहले दोस्त मंदेश के साथ बाइक से घर लौट रहा था तभी पुलिस लाइन के सामने एक्टिवा वाहन से उसकी बाइक टकराई थी। दुर्घटना में मंदेश सहित एक्टिवा सवार अंजलि, आदित्य और प्रेमलता भी घायल हुए थे। आर्यन की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

Related Articles