युवक को क्षीरसागर मैदान में बदमाशों ने चाकू मारे

उज्जैन। कुशलपुरा में रहने वाले युवक को फोन कर घर से क्षीरसागर मैदान में बुलाने के बाद 5 बदमाशों ने घेरकर उसे चाकू मारे। कोतवाली पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि रणजीत पंवार पिता प्रकाश सिंह पंवार 20 वर्ष निवासी कुशलपुरा बंसीलाल की चाल को कृष्णा रायकवार, पीयूष पंवार, रोहन और हर्ष दोहरे ने फोन कर घर से क्षीरसागर मैदान में बुलाया और यहां घेरकर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
पुलिस ने बताया कि हर्ष द्वारा पूर्व में रणजीत की बहन को परेशान किया जाता था जिसका विवाद चल रहा था इसी के चलते रात करीब 9.30 बजे बदमाशों ने रणजीत को घेरकर चाकू मारे। आरोपियों के खिलाफ धारा 324, 323, 294, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।
Advertisement









