Advertisement

जॉब पर गया युवक लापता, रातभर तलाशती रही मां

उज्जैन। हॉस्पिटल में काम करने वाला युवक अचानक लापता हो गया। जब वह घर नहीं पहुंचा तो मां उसे रातभर तलाशती रही लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद अगले दिन नीलगंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

दरअसल, नीलगंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूरज पिता मांगीलाल गेहलोत निवासी नीलगंगा कॉलोनी तीन बत्ती चौराहा स्थित तेजनकर हॉस्पिटल में काम करता था।

28 नवंबर को रोज की तरह वह अपनी बाइक से जॉब पर जाने का बोलकर निकला था। जब रात तक सूरज घर नहीं लौटा तो मां संतोषबाई ने उसे कॉल किया लेकिन फोन स्विच ऑफ था।

Advertisement

इसके बाद वह तेजनकर हॉस्पिटल पहुंचीं लेकिन वहां से पता चला कि वह ड्यूटी कर चला गया है। इसके बाद संतोषबाई उसे रातभर तलाशती रहीं लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने नीलगंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें