शादी में झगड़ा सुलझाने गए युवकों को पीटा

एक युवक का कान कटा, चरक अस्पताल में भर्ती
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। शादी के कार्यक्रम में पायरो और गार्डन वालों में विवाद हो गया। इसे सुलझाने पहुंचे तीन युवकों को झगड़ा कर रहे लोगों ने पीट दिया। इसमें एक युवक का कान कट गया जिसे चरक अस्पताल में भर्ती किया गया है।घायल का नाम इमरान पिता आशिफ खान निवासी नामदारपुरा है।
इमरान ने बताया कि सोमवार को आशीर्वाद गार्डन में मेरी भतीजी बुलबुल की शादी थी। रात को विदाई चल रही थी। इसी बीच पायरो (दूल्हा-दुल्हन की एंट्री करवाने वाले) और गार्डन वालों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
मैं और परिवार के जीशान और इमरोज विवाद सुलझाने के लिए पहुंचे थे लेकिन उन्होंने हम तीनों पर ही हमला कर दिया। इधर, घटना में इमरान का कान कट गया। जिसके बाद उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल ईएनटी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।










