रंगों से उकेरा शुजालपुर का इतिहास…

अक्षरविश्व रंग-संग ड्रॉइंग एंड पेंटिंग कॉम्पिटिशन में हजारों बच्चों ने दिखाया हुनर

शुजालपुर। रविवार को श्री कैलाश रेसीडेंसी व अक्षरविश्व के संयुक्त तत्वाधान में हुए रंग-संग ड्राइंग एंड पेंटिंग कॉम्पिटिशन में बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। मेरे सपनों का शहर विषय पर उन्होंने पेंटिंग में अपने शहर को दिखाया। चार वर्ग में आयोजित कॉम्पिटिशन को लेकर बच्चों में काफी उत्साह था। अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रचना नीरज जैन, डीपी केयर हॉस्पिटल की संचालिका डॉक्टर पूजा शर्मा, एसडीओपी निमेष देशमुख, समाजसेवी नीरज जैन ने दीप प्रज्जवलन कर कॉम्पिटिशन की शुरुआत की। प्रधान संपादक सुनील जैन ने कहा कि शुजालपुर में यह आयोजन भले ही पहली बार हो रहा हो, लेकिन 20 वर्षों से कॉम्पिटिशन आयोजित किया जा रहा है। अतिथियों का स्वागत शाजापुर ब्यूरो हेमंत आर्य, शुजालपुर ब्यूरो सोमेश खन्ना, कालापीपल ब्यूरो कैलाश विश्वकर्मा, रीजनल मैनेजर मुकेश पांचाल, जनरल मैनेजर आदित्य खंडेलवाल, सर्कुलेशन मैनेजर भीमा गुजराती, रिपोर्टर आनंद सेन, भारतसिंह अटारिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन अमित शर्मा ने किया।
प्रदूषण मुक्त शहर, व्यवस्थित टै्रफिक दिखाया
कॉम्पिटिशन में करीब ३ हजार बच्चे शामिल हुए। उन्होंने अपनी कल्पनाओं को चित्रों के जरिए प्रदर्शित किया। इसमें प्रदूषण मुक्त शहर, सुव्यवस्थित यातायात, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक गतिविधियां शामिल थीं। कार्यक्रम में शिक्षाविदें ने बच्चों की सोच की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हैं। स्कूल संचालकों ने बच्चों को लाने के लिए बसों की भी व्यवस्था की थी।
ट्रेन से भी आए आसपास के कस्बों के बच्चे
कॉम्पिटिशन को लेकर आसपास के कस्बों में रहने वाले बच्चों में भी जबरदस्त उत्साह था। ये बच्चे अपने अभिभावकों के साथ ट्रेन और बसों का सफर कर स्पर्धा स्थल पर पहुंचे और कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया।
अक्षरविश्व की पहल को सराहा…
अक्षरविश्व पहले भी आयोजन कराता आया है, लेकिन चित्रकला प्रतियोगिता का पहला आयोजन बेहद सराहनीय है।
– रचना नीरज जैन
किसी अखबार द्वारा बच्चों को मंच देना यह मैंने पहली बार देखा है। इतना बड़ा आयोजन पहली बार हुआ है। आगे भी होता रहे यही कामना है।
– डॉ. पूजा शर्मा
बच्चों की कृतियों ने सबका मन मोह लिया है। अक्षरविश्व निश्चित ही बच्चों के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रहा है
– निमेष देशमुख
पेंटिंग के साथ बच्चे और अक्षरविश्व टीम के सदस्य।
जेएनएस स्पोट्र्स क्लब के वॉलिंटियर ने भी सेवाएं दी।









