युवक की सल्फास खाने से मौत

उज्जैन। पशुओं का उपचार करने वाले युवक ने मोबाइल वीडियोकॉल पर बहन को जोड़ा और उसी के सामने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
Advertisement
गोविंद पिता मोरसिंह 25 वर्ष निवासी किटिया महिदपुर काम से पानबिहार गया। वह अपने साथ सल्फास की गोलियां लेकर घर से गया था। पानबिहार पहुंचकर उसने वीडियोकॉल पर बहन को जोड़ा और उसी के सामने लाइव आकर सल्फास की गोलियां खा लीं। गोविंद के भाई गंगाराम ने बताया वह ग्राम पंचायत का गौ सेवक था और पशुओं का उपचार करता था। गोविंद की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। उसने किन कारणों के चलते आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं है।
Advertisement









