Advertisement

महाकाल लोक पार्किंग के मोबाइल टॉवर से गिरकर युवक की मौत

उज्जैन। महाकाल लोक पार्किंग में लगे मोबाइल टावर से गिरने पर देवास के युवक की मृत्यु हो गई। महाकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। शादाब पिता अकरम 24 वर्ष निवासी कछालिया देवास जियो कंपनी में टॉवर पर कम्प्यूटर आपरेटर का काम करता था।

Advertisement

ऑफिस से वीडियो कॉल पर उसे आर्डर मिला कि महाकाल लोक पार्किंग के टॉवर को सुधारने जाना है। शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब शादाब टॉवर सुधारने चढ़ा और ऊंचाई से गिरकर गंभीर घायल हुआ। इस दौरान कंपनी के कर्मचारी मौके से भाग गये। उसे पार्किंग के गार्ड मंदिर की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान शादाब की मृत्यु हो गई।

उसके चाचा शरीफ निवासी सांवेर ने बताया कि शादाब के पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं। एक छोटा भाई है। वह घर में अकेला कमाने वाला था। जियो के टॉवर का काम प्रतिभा ग्लोबल कंपनी इंदौर देखती है। कंपनी के अफसरों से चर्चा कर रहे हैं। महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें