महाकाल वाणिज्य केंद्र में युवक की घबराहट के बाद मृत्यु

उज्जैन। महाकाल वाणिज्य केंद्र में रहने वाले युवक की घबराहट के बाद मृत्यु हो गई। उसकी पत्नी राखी मनाने और परिजन पगड़ी के कार्यक्रम में शामिल होने खंडवा गये थे। नानाखेड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।अपूर्व पिता राजेन्द्र 40 वर्ष निवासी महाकाल वाणिज्य केन्द्र की घर में घबराहट के बाद मृत्यु हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उसके भाई मुकेश निवासी शास्त्री नगर ने बताया कि अपूर्व की पत्नी पूजा राखी मनाने और माता पिता पगड़ी के कार्यक्रम में शामिल होने खंडवा गये हुए थे। रात में अपूर्व ने अपने दोस्त जितेन्द्र को फोन पर सूचना दी कि घबराहट हो रही है घर आ जाओ। जितेन्द्र घर पहुंचता उसके पहले अपूर्व ने एसिडिटी की गोली भी खाई थी।
जितेन्द्र घर पहुंचा तो उसने अपूर्व को मृत अवस्था में देखा जिसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि अपूर्व फायनेंस कंपनी में सीनियर एक्जिक्यूटिव था।









