Advertisement

चिंतामण ब्रिज क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाई

परिजन थाने में गुमशुदगी लिखाने पहुंचे तो हुई पहचान

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:नीलगंगा पुलिस ने किसान की सूचना पर चिंतामण ब्रिज के नीचे पेड़ पर एक युवक का फांसी पर लटका शव बरामद कर पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। शाम को कुछ लोग अपने परिजन की गुमशुदगी लिखाने थाने पहुंचे जिन्हें पुलिस ने मृतक का फोटो दिखाया तो उसकी पहचान हुई।

पुलिस ने बताया कि चिंतामण ब्रिज के नीचे पेड़ पर अज्ञात व्यक्ति ने फांसी लगा ली इसकी सूचना किसान ने दी थी। पुलिस ने यहां पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा और पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाने के बाद मृतक की शिनाख्ती के प्रयास शुरू किए। शाम को कुछ लोग परिजन की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने आए जिन्हें मृतक का फोटो दिखाया।

Advertisement

उन्होंने शव की शिनाख्त बाबू पिता कोरह वर्गीस 50 वर्ष निवासी आशियाना अपार्टमेंट स्टेशन के पास के रूप में की। बाबू के परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार रात 9 बजे दूध लेने का कहकर घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। बाबू कोई काम नहीं करता था। अक्टूबर माह में केरल स्थित घर से वापस उज्जैन आया था। बेटी और सास ने उसके शव की शिनाख्त की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें