कर्ज से परेशान युवक ने जहर खाया, मौत

एक साल पहले हुई थी शादी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उज्जैन। कर्ज से परेशान युवक ने तीन दिन पहले घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां बुधवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

नांदेड़ निवासी राजपाल पिता दशरथ 21 वर्ष ढाबला में तार लाइन कंपनी में हेल्पर का काम करता था। तीन दिन पहले उसने घर में जहर खा लिया। परिजन ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई। उसके भाई नारायण सिंह ने बताया कि राजपाल कुछ दिनों से परेशान दिख रहा था। उसने बताया कि कर्जा हो गया है। इसी के चलते जहर खाया। राजपाल की एक साल पहले शादी हुई थी। उसके पिता किसान हैं और रसोई बनाने का काम भी करते हैं वह इकलौता पुत्र था।

Related Articles

close