अच्छी बारिश के लिए प्रारंभ शिव पर्जन्य महारुद्राभिषेक

उज्जैन। अच्छी बारिश एवं कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए तीन दिवसीय शिव पर्जन्य महारुद्राभिषेक शिप्रा तट स्थित पारदेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार से प्रारंभ हुआ। महेंद्रसिंह रघुवंशी ने बताया कि पुष्पम सामाजिक सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शिव पर्जन्य महारुद्राभिषेक अच्छी बारिश एवं कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए शिप्रातट स्थित पारदेश्वर महादेव मंदिर में किया जा रहा है। अभिषेक के प्रथम दिन स्वामी नारदानंद जी एवं समस्त पुष्पम सामाजिक सेवा समिति के परिवार द्वारा पूजन अभिषेक किया गया।
Advertisement
Advertisement









