अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी हुई

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी हुई है। 81 साल के बिग बी को शुक्रवार सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोर्सेज का कहना है कि बिग बी को सुबह भारी सिक्योरिटी के बीच हॉस्पिटल लाया गया था।
Advertisement
इसी बीच बिग बी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- आपका हमेशा आभार। उनके इस ट्वीट से कयास लगाया जा रहा कि उन्होंने सर्जरी के बाद शुभचिंतकों का आभार जताया है।
T 4950 – in gratitude ever ..
Advertisement— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 15, 2024
Advertisement









