Advertisement

आज का राशिफल ( 28 अक्टूबर 2023 )

मेष परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। शुभांक-3-5-7

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

वृषभ: जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आय-व्यय समान रहेगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। शुभांक-5-7-9

मिथुन: लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभांक-6-7-9

Advertisement

कर्क: किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। बुद्धि और धन का दुरुपयोग न करें। व्यर्थ के आडंबरों से बचें। अपनी संपत्ति संभालकर रखें। शुभांक-4-6-8

सिंह: भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। यात्रा का योग है। शुभांक-6-8-9

Advertisement

कन्या: शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। कारोबारी काम में प्रगति रहेगी। शुभांक-5-7-9

तुला:  लाभ में आशातीत वृद्धि तय है मगर नकारात्मक रुख न अपनाएं। किसी पुराने संकल्प को पूरा करन लेने का दिन है। आगे-आगे गौरख जागे वाली कहावत चरितार्थ होगी। शुभांक-5-7-9

वृश्चिक:कामकाज की अधिकता रहेगी। लाभ भी होगा और पुराने मित्रों का समागम भी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभांक-3-6-8

धनु: कुछ पिछले संकट अब सिर उठा सकते हैं। निकटजनों के लिए अर्थव्यवस्था हेतु जोड़-तोड़ करना पड़ेगा। अपने संघर्ष में स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। आध्यात्मिक रुचि बनेगी। शुभांक-2-3-5

मकर: सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिल-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। शुभांक-2-5-7

कुंभ: विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। शुभ कार्यों में अड़चने और परिवार के बुजुर्गजनों से मतभेद रहेगा। भय तथा शत्रु हानि की आशंका रहेगी। जमीन का लाभ भी हो सकता है। शुभांक-3-5-8

मीन: कार्य साधक दिन है व्यर्थ न गंवाएं। विश्वस्त लोगों के कहे अनुसार चलें। राजकीय कार्यों में सतर्कता बरतें। मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। जोश से कम व होश में रहकर कार्य करें। शुभांक-3-5-7

Related Articles

Write a review