आज का राशिफल (3 जनवरी 2024)

मेष :आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वृषभ: आज आपको मानसिक शांति रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परंतु स्थान परिवर्तन हो सकता है।
मिथुन: आज आप क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। आपकी किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कर्क: बातचीत में संयत रहें। आपको मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करना होगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं।
सिंह: भवन सुख में वृद्धि होगी। मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा।
कन्या: आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा। आपका मन परेशान रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
तुला: पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक व शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।
वृश्चिक: दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
धनु: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार में शांति बनाए रखने के प्रयास करें। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।
मकर: वाणी में मधुरता रहेगी। मन शांत रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा।
कुंभ: मन प्रसन्न रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि के साधन बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
मीन: मन अशांत रहेगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है।