आज शहर को नैवेद्य लोक और स्वीमिंग पूल की सौगात देंगे सीएम

18 करोड़ से बनी नैवेद्य लोक में व्यंजनों के साथ सजेगी महफिल, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पूल में लेंगे तैराकी का मजा

उज्जैन। काफी समय से जिन सौगातों के मिलने का शहरवासियों को इंतजार था, वह आज पूरा होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करोड़ों रुपए की लागत से बनी इन सौगातों का लोकार्पण करेंगे। पहली सौगात नानाखेड़ा स्थित सी-21 मॉल के समीप यूडीए द्वारा 18 करोड़ से बनाए गए फूड झोन ‘नैवेद्य लोक’ की होगी।
इसमें 34 दुकानें हैं जहां शहरवासियों सहित देशभर से आने वाले पर्यटक एक ही छत के नीचे अलग-अलग व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। वहीं दूसरी सौगात 8 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से कोठी रोड स्थित नगर निगम के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल की होगी जिसमें लोग तैराकी का मजा ले सकेंगे। यहां मेन पूल के समीप वॉर्मपुल भी तैयार किया गया है। बैठने के लिए दर्शक दीर्घा भी है।
नैवेद्य लोक में यह खास
- निर्माण लागत 18 करोड़ रुपए
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ओपन थियेटर (स्टेज)
- साउंड सिस्टम
- पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे से लैस, सर्वर रूम
- नए सेंसर उपकरण के साथ प्रसाधन कक्ष
- आपातकालीन बिजली व्यवस्था के लिए डीजी सेट
- वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था
- अंडरग्राउंड बिजली
- अंडरग्राउंड सीवरेज व्यवस्था
- लैंड स्केपिं
- दुकानें के आगे हिंदी और इंग्लिश में नंबरिंग
- थीम बेस्ड फ्लोरिंग
- बैठने के लिए बेहतरीन व्यवस्था और संगीत का मजा।
स्वीमिंग पूल में यह खास
- निर्माण लागत 8 करोड़ रुपए से अधिक
- पूल की लंबाई 50 और चौड़ाई 25 मीटर, गहराई ४.५० से ६.५० फीट तक।
- वॉर्मअप पूल भी लंबाई १२ और चौड़ाई ६ फीट, गहराई ३ फीट से ४.५० फीट तक।
- पहले साइज 21 बाय 50 मीटर थी, वर्तमान में इसकी साइज २५ बाय ५० मीटर।
- लेडिज और जेंट्स के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम
- अलग-अलग ओपन शॉवर एरिया
- अंदरुनी दीवारों पर नैचर से इंस्पायर्ड पेंटिंग्स
- बिल्डिंग की छत पर दर्शक दीर्घा
- पूल के बाहर परिसर में टाइल्स की जगह पत्थर से बने कोबल से खूबसूरत फ्लोरिंग









