Advertisement

आज से 3 बड़े बदलाव

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम, 100 रुपए सस्ता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

नई दिल्ली। आज यानी 1 सितंबर 2022 से कई बदलाव हुए हैं। इन बदलावों का असर आपकी जिंदगी पर भी होगा। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती हुई है। इसके साथ ही अगर आपका अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक ((PNB)) में हैं तो KYC न होने पर आपको अकाउंट चलाने में दिक्कत आ सकती है।
2095.50 से घटकर 1995.50 हुए दाम

इंडियन ऑयल की ओर से 1 सितंबर को जारी कीमत के मुताबिक 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ है। मुंबई में इसकी कीमत 1,936.50 रुपए के बजाय 1,844 रुपए और चेन्नई में 2,141 रुपए के बजाय 2,045 रुपए हो गई है। घरेलू सिलेंडर की कीमत नहीं बदली है। दिल्ली में 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए है।

Advertisement

पीएनबी में खाताधारकों को केवायसी जरूरी

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए KYC कराना अनिवार्य किया है। बैंक ने कहा था कि सभी ग्राहक 31 अगस्त से पहले KYC करा लें। इसके लिए बैंक ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं। अगर 31 अगस्त तक आपने अकाउंट को अपडेट नहीं कराया है तो आप अपने खाते से पैसों का लेन-देन नहीं कर पाएंगे।

Advertisement

पीएम किसान: केवायसी नहीं तो पैसा नहीं

अगर आप PM किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं तो आपको 31 अगस्त से पहले KYC करा लेना जरूरी था। ऐसा न करने पर अगली किस्त फंस सकती हैं। सरकार ने इस योजना के लिए KYC को अनिवार्य कर दिया है।

Related Articles