आरडी गार्डी के मेडिकल छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, विद्यार्थियों का प्रदर्शन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस सेकंड ईयर के एक छात्र को शनिवार सुबह आगर रोड पर कॉलेज गेट पर ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित विद्यार्थियों ने आगर रोड पर चक्काजाम कर दिया। वह स्पीड ब्रेकर बनाने और वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग कर रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
मृतक का नाम हर्षित पिता संजीव मेहरा है। वह कॉलेज परिसर हॉस्टल में ही रहता था। शनिवार सुबह वह कॉलेज के अंदर प्रवेश कर रहा था। तभी आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हर्षित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
इकलौता बेटा था- हर्षित परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता का निधन हो चुका है। मां मेहंदी डिजाइनर हैं। वह मूलत: इंदौर का रहने वाला था।
गिटारिस्ट और अच्छा सिंगर था- हर्षित बहुत अच्छा सिंगर और गिटारिस्ट था। वह कॉलेज की हर गतिविधि में हिस्सा लेता था। हाल ही में हुए रजत जयंती समारोह के कार्यक्रम में उसने कई पुरस्कार जीते थे। फिजियोथैरेपी विभाग की डॉ रुचि मिश्रा ने बताया कि हर्षित हर वाद्य यंत्र बजा लेता था।वह कॉलेज का होनहार विद्यार्थी था। उसके यूं चले जाने से हम सब शोक में हैं।









