Advertisement

आलू की बोरियों के साथ 10 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौत

उज्जैन। कनार्दी स्थित एक वेयरहाउस में शुक्रवार शाम एक हृदयविदारक हादसा हो गया। यहाँ काम करने वाला एक मजदूर आलू की बोरियों के साथ करीब 10 फीट की ऊंचाई से सिर के बल नीचे जा गिरा। गंभीर हालत में उसे फ्रीगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सिर में आई गंभीर चोटों के कारण महज एक घंटे के भीतर उसने दम तोड़ दिया।

Advertisement

घटना तराना के कनार्दी निवासी 38 वर्षीय रायसिंह पिता चंदू परमार के साथ हुई, जो पिछले एक साल से आरआरवी वेयरहाउस में मजदूरी कर रहा था। वेयरहाउस ठेकेदार सोहराब खान के अनुसार, शाम करीब 4 .साढ़े चार बजे रायसिंह ऊपर से आलू की बोरियां उतार रहा था। इसी दौरान अचानक रैक टूट गई और संतुलन बिगडऩे के कारण वह सीधे जमीन पर आ गिरा। ठेकेदार ने ही इस दुखद घटना की सूचना मृतक के भाई राधेश्याम और परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक रायसिंह दो बेटी व १ पुत्र सहित तीन छोटे बच्चों का पिता था। कड़ी मेहनत कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वेयरहाउस मालिक राकेश जैन है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें