Advertisement

इंदौर मेट्रो के CMRS का फाइनल निरीक्षण शुरू

इंदौर। इंदौर मेट्रो के रेडिसन चौराहे तक विस्तार के लिए रविवार से कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) की टीम ने निरीक्षण शुरू कर दिया है। टीम ने सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर-2 से निरीक्षण की शुरुआत की है। यह प्रक्रिया चार दिनों तक चलेगी। सीएमआरएस की ओके रिपोर्ट मिलने के बाद ही प्रबंधन रेडिसन चौराहे तक यात्रियों के साथ मेट्रो का संचालन शुरू कर सकेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

जानकारी के अनुसार सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे के बीच करीब 11.5 किलोमीटर लंबे हिस्से में मार्च माह के अंत तक मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू करने की तैयारी है।

रविवार से सीएमआरएस नीलाभ्र सेनगुप्ता अपनी छह सदस्यीय टीम के साथ इंदौर मेट्रो का निरीक्षण कर रहे हैं। शुरुआत में सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर-2 से लवकुश चौराहा और कुमेड़ी स्थित मेट्रो स्टेशन तक के हिस्से का निरीक्षण किया जाएगा। टीम मेट्रो के 11 स्टेशनों, वायडक्ट पर बने ट्रैक, सड़क पर बने प्रवेश-निकासी गेट, सिग्नलिंग, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और रोलिंग स्टॉक की जांच करेगी।इसके अलावा सुपर कॉरिडोर-2 स्टेशन से रेडिसन स्टेशन तक मेट्रो को 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाकर ब्रेकिंग सिस्टम का भी परीक्षण किया जाएगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इससे पहले सीएमआरएस की जूनियर टीम द्वारा मेट्रो का प्रारंभिक निरीक्षण किया गया था, जिसमें सभी निर्धारित मापदंड पूरे पाए गए थे। इसके बाद अब अंतिम निरीक्षण के लिए सीएमआरएस स्वयं इंदौर पहुंचे हैं।

विजयनगर में बन रहे मेट्रो स्टेशन का अभी एक ही प्रवेश और निकासी गेट तैयार हुआ है। विजयनगर पुलिस थाने की ओर बनने वाला दूसरा गेट अभी निर्माणाधीन है, इसलिए इस गेट को फिलहाल निरीक्षण में शामिल नहीं किया गया है। इसके तैयार होने के बाद अलग से निरीक्षण किया जाएगा।

Advertisement

फिलहाल विजयनगर, रेडिसन चौराहा और मेघदूत गार्डन चौराहे के मेट्रो स्टेशनों पर लिफ्ट का काम पूरा हो चुका है, जबकि फिनिशिंग का कार्य जारी है।सीएमआरएस द्वारा 18 मार्च तक मेट्रो का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए सुपर कॉरिडोर पर मेट्रो सेवाओं का संचालन अस्थायी रूप से बंद रखा गया है।

इससे पहले शनिवार को मेट्रो के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य ने सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि सभी स्टेशन परिसर, ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, यात्री सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार रखी जाएं, ताकि सीएमआरएस का निरीक्षण सुचारु रूप से हो सके।

उन्होंने रेडिसन से विजयनगर चौराहा, मेघदूत गार्डन, बापट चौराहा, हीरानगर, चंद्रगुप्त चौराहा, आईएसबीटी, एमआर-10 रोड, भौरासला चौराहा, सुपर कॉरिडोर-1 होते हुए सुपर कॉरिडोर-2 स्टेशन तक निरीक्षण किया।मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के अनुसार अधिकांश स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं, हालांकि कई स्टेशनों पर अभी फिनिशिंग का काम जारी है। एलिवेटेड कॉरिडोर के सभी स्टेशन पूरी तरह तैयार नहीं हुए हैं। ट्रैक और सिग्नलिंग के साथ सिविल कार्य पूरा हो चुका है, जबकि अन्य यात्री सुविधाओं पर काम जारी है।

Related Articles

Write a review